फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 साल पहले दादा ने की थी गलती, अब पोते ने सुधारी

Fri, 24 Aug 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनासकांठा
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के बनासकांठा में स्थित चाणवा गांव में एक व्यक्ति ने आज से करीब 35 साल पहले एक जीप चोरी की थी। उसके द्वारा की गई उस गलती को इतने सालों बाद अब उसके पोते ने सुधारा है। उसने बुधवार को अपने दादा के मालिक को वो जीप सौंप दी। उसने बताया कि वो जीप उसके दादा ने चुराई थी। अपने दादा द्वारा की गई गलती को सुधारने के लिए जीप वापस की है।

विज्ञापन


1985-1986 में चोरी हुई थी जीप

जीप के असली मालिक तक जब जीप पहुंची तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने जीप के घर पहुंचते ही पूजा-पाठ कराया। जीप के मालिक ने कहा, 'जिन्होंने जीप चुराई थी वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके पोते जीप को घर लेकर आए। मैंने उनका अच्छे से स्वागत किया। दोनों ही पति पत्नी को सम्मान के साथ घर भेजा।'
विज्ञापन


काफी ढूंढने के बाद भी पता नहीं चला था जीप का

जीप के मालिक ने बताया कि जब उनकी जीप चोरी हुई थी तो उन्होंने उसकी काफी तलाश की। लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी वो नहीं मिल पाई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें