फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगजेब की मजार हटाने की मांग: 'सरकार अपना काम करेगी, आप अपना काम करें', हिंदुत्ववादी संगठनों से बोले राणे

Mon, 17 Mar 2025 08:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।

सार

औरंगजेब की मजार हटाने की मांग के बीच महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने हिंदुत्ववादी संगठनों से कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी और वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं। राणे ने शिवाजी महाराज को 'धर्मनिरपेक्ष राजा' के रूप में पेश करने के प्रयासों की भी आलोचना की। 
विज्ञापन
नितेश राणे, औरंगजेब की मजार। - फोटो : पीटीआई/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने सोमवार को बाबरी मस्जिद के विध्वंस का जिक्र करते हुए हिंदुत्ववादी संगठनों से कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी और वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस बीच, दक्षिणपंथी संगठनों ने मुगल शासक औरंगजेब की मजार को हटाने की मांग की। अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले राणे ने छत्रपति शिवाजी महाराज को 'धर्मनिरपेक्ष राजा' के रूप में पेश करने के प्रयासों की भी निंदा की। 

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें: सपकाल के बयान से सियासी हंगामा, औरंगजेब से की फडणवीस की तुलना; महायुति ने की कार्रवाई की मांग

वहीं, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने औरंगजेब की मजार को 'तकलीफ और गुलामी' का प्रतीक बताते हुए छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुल्दाबाद में प्रदर्शन किया। शिवाजी महाराज के जन्म स्थान शिवनेरी किले में उनकी जयंती के मौके पर राणे ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा,'सरकार अपना काम करेगी और हिंदुत्ववादी संगठनों को अपना काम करना चाहिए। जब बाबरी मस्जिद को ध्वस्त किया जा रहा था, तो हम एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे। हमारे कारसेवकों ने वहीं किया जो उचित था।' 
विज्ञापन


वीएचपी ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में सरकारी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया और औरंगजेब की मजार को हटाने के लिए ज्ञापन सौंपे। इसके बाद वीएचपी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती तो वे छत्रपति संभाजीनगर जिले में मार्च करें और मजार को ध्वस्त कर देंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर रार, विहिप की धमकी; कांग्रेस का आरोप- ध्यान भटकाने की कोशिश
 
राणे ने शिवाजी महाराज को एक 'धर्मनिरपेक्ष राजा' के रूप में पेश करने की कोशिशों की आलोचना करते हुए कहा, हमें इस बात पर जोर देना चाहिए कि शिवाजी महाराज हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक थे। यह पहचान-बार-बार दोहराई जानी चाहिए, ताक कुछ समूहों के प्रयासों को विफल किया जा सके, जो उन्हें धर्मनिरपेक्ष राजा के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिवाजी महाराज की सेना में मुसलान सैनिक नहीं थे। राणे ने कहा, यह सही नहीं है कि सिर्फ कुछ लोग ही इतिहास को समझते हैं और बाकी नहीं। हमारे पास भी ज्ञान के स्रोत हैं जो हमारा मार्गदर्शन करते हैं। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें