देश में कोरोना संक्रमण काबू से बाहर हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारें नियंत्रण करने के लिए कई पहलू पर काम कर रही हैं। फिर भी हालात बेकाबू है। केंद्र सरकार ने कोरोना चेन तोड़ने के लिए जन आंदोलन अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में मंत्रालय, राज्य सरकार समेत देश के दिग्गज कलाकारों को जोड़ा गया है। ये सभी लोगों को कोरोना एप्रोप्रिएट बिहेवियर के बारे में जागरूक करेंगे। बता दें कि कोरोना फैलाव रोकने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में सख्ती से पाबंदियां लगाई गई हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ केरल, पंजाब, तमिलनाडु, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाए गए हैं।
45 साल से ऊपर वाले अधिकारी-कर्मचारी जल्द से जल्द लें टीका
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने केंद्र सरकार के सभी विभागों के सचिव को पत्र लिखकर बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने (टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रिटमेंट , कोरोना गाइडलाइन और वैक्सीन ) को सख्ती से पालन करने को कहा है। पर्सनल और ट्रेनिंग विभाग ने भी 45 साल से ऊपर के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को टीका लगाने को कहा है।
6 अप्रैल को 43 लाख लोगों को टीका
बता दें कि मंगलवार को पिछले 24 घंटों में 96,982 नए कोरोना केस आए और 446 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 50,143 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले दिन एक लाख तीन हजार नए कोरोना केस आए थे। मंगलवार को सबसे से ज्यादा लोगों को टीका लगाया है। एक दिन में 43 लाख लोगों को टीका लगाया गया।
एक नजर में जानें 6 अप्रैल का कोरोना अपडेट
देश में कुल कोरोना केस- एक करोड़ 26 लाख 86 हजार 67
कुल मौत- एक लाख 65 हजार 547
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 17 लाख 32 हजार 279
कुल एक्टिव केस- सात लाख 88 हजार 223
कुल टीकाकरण- 8 करोड़ 31 लाख 10 हजार 926 को वैक्सीन दी गई