फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament: जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, संसद में बिल पेश करने की तैयारी

Tue, 12 Dec 2023 12:34 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों के मुताबिक, सरकार जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण देने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Parliament winter session - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटों के आरक्षण के लिए मंगलवार को संसद में दो विधेयक पेश करने की तैयारी में है। केंद्र सरकार ने सितंबर में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। यह अधिनियम 2029 में परिसीमन प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रभावी होगा।

विज्ञापन


पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटें हैं जबकि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद विधानसभा की कुल सीटें बढ़कर 114 सीटें हो गईं, जिनमें से 24 सीटें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लिए नामित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें