फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मराठा आरक्षण का समर्थन करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई, फडणवीस ने कही ये बात

Fri, 08 Dec 2023 02:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गई मामले की समीक्षा करेगी और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने कुछ पुलिस अधिकारियों को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया था और बाद में उनका जिले के बाहर ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
Devendra Fadnavis - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में जालना में मराठा आरक्षण का समर्थन करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की मांग पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जालना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बहुत ही कम बल का प्रयोग किया था। फडणवीस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान 79 पुलिसकर्मी और 50 लोग घायल हुए थे। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा, राज्य सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज की गई मामले की समीक्षा करने के बाद उचित कार्रवाई करेगी। सरकार ने कुछ पुलिस अधिकारियों को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया था और बाद में उनका जिले के बाहर ट्रांसफर किया गया।

कार्यकर्ता मनोज जरांगे अपने गृहनगर जालना जिले के अंतरवाली सारती गांव में अगस्त में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे थे। एक सितंबर को प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को जरांगे को अस्पताल ले जाने से रोक दिया, जिसके बाद यह आंदोलन हिंसक हो गया। पुलिस ने इस मौके पर 360 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फडणवीस ने बताया कि इस हिंसा में 79 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। बता दें कि जरांगे ने राज्य सरकार को मराठा आरक्षण की मांग को पूरा करने के लिए 24 दिसंबर तक की समयसीमा तय की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें