फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का हाल: सरकार ने कहा- देश अभी भी कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा, यह अभी तक खत्म नहीं हुई

Thu, 09 Sep 2021 04:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान मामलों में गिरावट की दर 50 फीसदी थी, जो इस लहर में इससे थोड़ी कम है। हम अभी भी मामलों में उछाल देख रहे हैं, यह बढ़ोतरी अभी खत्म नहीं हुइै है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के घटते-बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने महामारी की दूसरी लहर पर बड़ा बयान दिया है। सरकार का मानना है कि देश अभी भी कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। महामारी की दूसरी लहर अब भी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को देश में कोरोना के हाल को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 43,263 मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में 32 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में पिछले हफ्ते आए कुल संक्रमितों के 68 फीसदी मामले केरल में ही रिपोर्ट किए गए थे।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान मामलों में गिरावट की दर 50 फीसदी थी, जो इस लहर में इससे थोड़ी कम है। हम अभी भी मामलों में उछाल देख रहे हैं, यह बढ़ोतरी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि  देश के 35 जिलों में अभी भी कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा है। वहीं, 30 जिले ऐसे हैं, जिनमें साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 फीसद के बीच है। उन्होंने बताया कि देश के कुल सक्रिय मामलों के 61 फीसदी केस केरल और 13 फीसदी केस महाराष्ट्र में हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा और 50 हजार से कम सक्रिय मामले हैं।

टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की जरुरत
टीकाकरण पर जोर देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि आने वाले त्योहारों के दिनों से पहले हमें टीकाकरण की रफ्तार को और बढ़ाना होगा। हमने देश में अब तक वैक्सीन की 72 करोड़ डोज लगा दी हैं। मई में हम औसतन 20 लाख टीके प्रतिदिन लगाते थे, आज सितंबर में हम 78 लाख टीके प्रतिदिन औसतन लगा रहे हैं।
विज्ञापन






त्योहारों को लेकर भी सतर्क किया
इस बीच आईसीएमआर के डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि त्योहारों को मनाने के दौरान सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी हैं। सभी को भीड़ से बचना होगा। समारोह जितना सीमित होगा, संक्रमण उतना ही कम फैलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत जरूरी होने पर ही लोग यात्रा करें। गैर-जरूरी यात्रा करने से लोगों को बचना होगा। 

18 वर्ष से अधिक उम्र के 58 फीसदी लोगों को पहली डोज दी गई
वहीं, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बताया कि अब तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के 58 फीसदी लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, इनमें 18 फीसदी लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवा ली है। 

स्कूल से पहले बच्चों को वैक्सीन के मापदंड दुनिया में कोई नहीं मानता : पॉल
उन्होंने बताया कि हम सक्रिय रूप से बच्चों पर वैक्सीन के संभावित इस्तेमाल की वैज्ञानिक पुष्टि की दिशा में काम कर रहे हैं। बच्चों में संभावित इस्तेमाल के लिए एक वैक्सीन उपलब्ध हुई है। स्कूल खोलने के लिए बच्चों को वैक्सीन लगे ये मापदंड दुनिया में कोई नहीं मानता।

आंध्र प्रदेश में 1439 नए केस
आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1439 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 14 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है। राज्य में फिलहाल सक्रिय मरीज यानी इलाज करा रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या 14,424 है।

विज्ञापन

बच्चों और नेजल वैक्सीन पर भी बोले डॉ. पॉल

  • भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन पर बात करते हुए डॉ. वीके पॉल ने कहा कि फेज-1 के परिणाम अच्छे रहे हैं। अब फेज-2 और फेज-3 के ट्रायल चल रहे हैं। हमें परिणाम का इंतजार करना चाहिए। यह एक नेजर वैक्सीन है, इसलिए यह वायरस की एंट्री को रोकेगी। इससे ज्यादा परिणाम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
  • बच्चों के टीकाकरण पर उन्होंने कहा कि अब तक कुछ देशों ने ही बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन से कोई अनुशंसा भी नहीं आई है। सरकार बच्चों के लिए टीकों के वैज्ञानिक सत्यापन की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। जायडस वैक्सीन को पहले से ही लाइसेंस मिल चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें