सूखे पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के लिए 12,230 करोड़ रुपया जारी करने का एलान किया है। यह मनरेगा के लिए एक बार में जारी की जाने वाली अबतक की सबसे बड़ी रकम है।
बृहस्पितवार को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए केंद्र को सूखाग्रस्त इलाकों में मनरेगा पर खर्च किए जा रहे रकम का ब्यौरा मांगा था। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कोर्ट से कहा था कि मनरेगा के लिए बड़ी रकम एक हफ्ते के भीतर जारी कर दी जाएगी।
उधर गांवों की मजबूती के मकदस से शुरु होने वाली ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री विरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुलाकात की।