फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता का अनुभव और दिल्ली का 'डेयर' दांव पर

Mon, 11 Apr 2016 11:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
आज ईडन गॉर्डंस में होने वाले मैच में कोलकाता का अनुभव और दिल्ली का डेयर दांव पर हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कार्लोस ब्रेथवेट एक सप्ताह बाद फिर ईडन गार्डन में लौटेंगे जहां वह रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए मैच खेलेंगे।
विज्ञापन


डेयरडेविल्स इस समय मिनी ‘राजस्थान रॉयल्स’ टीम नजर आ रही है। इसके मेंटर राहुल द्रविड़ हैं जबकि कोच पैडी उप्टन हैं। जहीर खान के रूप में ऐसा कप्तान है जिनका अनुभव टीम की काम आएगा। राजस्थान को मजबूत ईकाई बनाने में अहम भूमिका निभा चुके इन दोनों के सामने डेयरडेविल्स को जीत की राह पर लाने और स्थिर टीम बनाने की होगी। द्रविड़ की टीम में उनकी अंडर-19 भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके ऋषभ पंत, महिपाल लोमरोर और खलील अहमद हैं। द्रविड़ की देखरेख में अंडर-19 टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। 

पिछले रविवार को ब्रेथवेट ने इग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के फाइनल के आखिरी ओवर में बेन स्टोक्स की गेंद पर लगातार चार छक्के लगाए थे। क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में अभी तक उन छक्कों की यादें ताजा है। ऐसे में डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान दुआ करेंगे की ब्रेथवेट का यह शानदार फॉर्म आईपीएल में भी कायम रहे।
विज्ञापन


आईपीएल में अब तक अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके डेयरडेविल्स अपना संयोजन दुरस्त करना चाहेंगे। डेयरडेविल्स ने इस बार लगभग पूरी टीम बदल दी है। जिसमें युवाओं पर अधिक भरोसा जताया गया है। ब्रेथवेट को अपनी टीम से जोड़ने के लिए डेयरडेविल्स ने चार करोड़ बीस लाख रुपये खर्च किए हैं।

दूसरी ओर गौतम गंभीर की अगुआई वाली नाइटराइडर्स टीम का अपने घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है। पांच साल में रिकॉर्ड तीसरा खिताब जीतने के इच्छुक केकेआर का लक्ष्य जीत की लय कायम करने का होगा। केकेआर के लिए राहत की बात यह है कि आईसीसी ने उसके स्टार गेंदबाज सुनील नारायण की गेंदबाजी एक्शन को मंजूरी दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें