फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की फटकार पर जागी सरकार, मनरेगा के लिए जारी किए 12000 करोड़ 

Mon, 11 Apr 2016 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • 10 सूखाग्रस्त इलाकों में मनरेगा केलिए चार हजार करोड़ रुपए का प्रावधान
  • ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से मनरेगा के लिए बैंकिंग को सुचारु करने को कहा
     
विज्ञापन
supreme court of india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूखे पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के लिए 12,230 करोड़ रुपया जारी करने का एलान किया है। यह मनरेगा के लिए एक बार में जारी की जाने वाली अबतक की सबसे बड़ी रकम है।
विज्ञापन


बृहस्पितवार को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए केंद्र को सूखाग्रस्त इलाकों में मनरेगा पर खर्च किए जा रहे रकम का ब्यौरा मांगा था। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कोर्ट से कहा था कि मनरेगा के लिए बड़ी रकम एक हफ्ते के भीतर जारी कर दी जाएगी।

उधर गांवों की मजबूती के मकदस से शुरु होने वाली ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री विरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विकास मंत्री विरेंद्र सिंह ने पीएम को कराया अवगत

कुएं के किनारे पानी के लिए इकट्ठा हुए ग्रामीण - फोटो : Getty Images
विरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री को खासतौर पर सूखाग्रस्त राज्यों में मनरेगा के तहत लिए जाने वाले नए कदमों से अवगत कराया। कृषि मंत्री ने कहा है कि इस रकम का एक हिस्सा मनरेगा के पिछले साल की बकाया राशि को पूरा करने में खर्च किया जाएगा।

ताकि इस साल आगे का  काम सुचारु चल सके। सिंह ने कहा कि सरकार मनरेगा को सौ फीसदी सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से मनरेगा के लिए बैंकिंग व्यवस्था को और सुचारु करने को कहा है।

शनिवार को जारी इस राशि में से करीब आठ हजार करोड़ पिछले वित्तीय वर्ष के बकाए पर खर्च होगा जबकि बाकी रकम 10 सूखाग्रस्त इलाकों में मनरेगा के  लिए है। गौरतलब है कि बृहस्पितवार को सुप्रीम कोर्ट ने सूखे के मामले पर  सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार को मनरेगा के लिए प्रर्याप्त धन नहीं देने केचलते जमकर खिंचाई की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें