फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aranachal Pradesh: नामसाई में कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन, राज्यपाल ने शहीदों की वीरता-बलिदान को नमन किया

Sun, 27 Jul 2025 04:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नामसाई

सार

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने कहा कि वीर जवान कठिन परिस्थितियों का सामना कर देश की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर गए। उनका संघर्ष और त्याग न केवल इतिहास में बल्कि राष्ट्र की आत्मा में भी सदैव जीवित रहेगा।
विज्ञापन
नामसाई में कारगिल विजय दिवस के मौके पर वीरों को श्रद्धांजलि देते राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरणाचल प्रदेश के नामसाई में कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि दी और भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर सैनिकों

विज्ञापन

की अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का सम्मान किया।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में शहीदों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा, ये वीर जवान कठिन परिस्थितियों का सामना कर देश की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर गए। उनका संघर्ष और त्याग न केवल इतिहास में बल्कि राष्ट्र की आत्मा में भी सदैव जीवित रहेगा।

ये भी पढ़ें: Seat ka samikaran: लखीसराय है बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का गढ़, ऐसा है इसका चुनावी इतिहास
विज्ञापन


युवाओं से देशभक्ति के साथ देश की सेवा करने का आह्वान
उन्होंने कहा, कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य विजय की याद नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन में सम्मान और देश के प्रति प्रतिबद्धता का आह्वान है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण के साथ देश की सेवा करें, ताकि विकसित भारत 2027 का सपना साकार हो सके।

विज्ञापन

देशभक्ति, एकता और सेवा के मूल्यों को जीवित रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
राज्यपाल ने यह भी रेखांकित किया कि इस युद्ध ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, सीमा पर सतर्कता बढ़ाने, रक्षा क्षमताओं का आधुनिकीकरण और नागरिक-सैनिक समन्वय को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने असम राइफल्स और अरुणाचल विश्वविद्यालय ऑफ स्टडीज की इस कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है कि हम देशभक्ति, एकता और सेवा के मूल्यों को जीवित रखें।

ये भी पढ़ें: Aids: भारत ने फिजी को पांच मीट्रिक टन लोबिया के बीज भेजे, संकटग्रस्त सोमालिया को 10 टन मानवीय सहायता

कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों ने साझा किए अपने अनुभव
कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सैनिक नायक दीगेंद्र सिंह और नायक प्रह्लाद सिंह ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री कमांडर, 25 सेक्टर, एआर ब्रिगेडियर सरबजीत सिंह और अन्यों ने अपने विचार रखे। असाम राइफल्स और अरुणाचल विश्वविद्यालय ऑफ स्टडीज, नामसाई ने इस आयोजन को संयुक्त रूप से आयोजित किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर नामसाई के विधायक चाउ जिंगनु नामचूम, पुलिस महानिरीक्षक पीएन खिर्मे, 181 पर्वतीय सैन्य कमांडर ब्रिगेडियर कौस्तुभ केकरे सहित कई गणमान्य अतिथियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें