फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पंचायत चुनाव में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे राज्यपाल, पीड़ितों-परिवारों से मिले

Sat, 01 Jul 2023 08:48 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को उत्तरी बंगाल के कूच बिहार जिले के कुछ हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
विज्ञापन
West bengal Governor- CV Ananda Bose - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले कुछ जिलों में राजनीतिक झड़पें हुई थीं जिसमें कई की मौत और घायल हो गए। वहीं अब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शनिवार को उत्तरी बंगाल के कूच बिहार जिले के कुछ हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। यहां उन्होंने जून में राजनीतिक झड़पों में मारे गए दो पीड़ितों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की साथ ही झड़प में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए एक अस्पताल भी गए।

विज्ञापन


भाजपा के पंचायत उम्मीदवार के बहनोई शंभू दास की 17 जून को हत्या कर दी गई थी, जबकि राज्य में राजनीतिक झड़पों के कारण पिछले हफ्ते तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता बाबू हक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही जून में, कूच बिहार में एक अन्य स्थानीय भाजपा नेता प्रशांत बसुनिया की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राज्यपाल बोस ने शनिवार को शंभू दास और बसुनिया के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

पिछले महीने राज्य चुनाव आयोग द्वारा पंचायत चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद जिले में राजनीतिक झड़पें शुरू हो गईं। राज्यपाल बोस शुक्रवार देर रात कूचबिहार पहुंचे। यहां उन्होंने  उम्मीदवारों से बात की साथ ही कूच बिहार में हिंसा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता उन्हें चुनाव से पहले प्रचार नहीं करने दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस बीच, केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने भी सुबह पांच भाजपा विधायकों के साथ राज्यपाल बोस से मुलाकात की। मुलाकात के बाद, निसिथ ने बताया कि हमने राज्यपाल को नवीनतम घटनाक्रम और हिंसा के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने जिले में लोकतंत्र बहाल करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह कदम उठाएंगे ताकि मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो।

राज्यपाल ने राजभवन को भाजपा कार्यालय बना दिया है
जब राज्यपाल जिले में हिंसा प्रभावित स्थानों का दौरा कर रहे थे, तब आरोप लगे कि कांग्रेस उम्मीदवार के घर पर हमला किया गया और आग लगा दी गई। इस पर टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा कि राज्यपाल को पहले राज्य में पिछले पंचायत चुनावों में हिंसा का इतिहास देखना चाहिए था। राज्य के 341 ब्लॉकों में से इस बार चार से पांच ब्लॉकों में हिंसा हुई। इस बार विपक्षी दलों ने 1.5 लाख से ज्यादा नामांकन दाखिल किए हैं। उनका नेतृत्व भाजपा कर रही है। उन्होंने कोलकाता में राजभवन को भाजपा कार्यालय बना दिया है।

जून की शुरुआत में पंचायत चुनावों की घोषणा के बाद से जारी झड़पों के बीच राज्य भर में अब 11 लोगों के मारे जाने की सूचना है और दर्जनों घायल हुए हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग को सभी जिलों में केंद्रीय बल तैनात करने का निर्देश दिया है। वहीं  शुक्रवार को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर कहा कि जिले भर में नाका चेकिंग और रूट मार्च के लिए केंद्रीय बलों को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें