फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने महाविकास अघाड़ी को दिया झटका, एनसीपी के दो नेताओं को मनोनीत करने से किया मना

Wed, 29 Jan 2020 12:32 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी सरकार को तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने विधानपरिषद की दो रिक्त सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो नेताओं को मनोनीत करने से मना कर दिया है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से एमएलसी मनोनीत करने के लिए भेजी गई फाईल करीब एक महीने के बाद वापस सरकार के पास भेज दिया। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी।

उन्हें बताया गया कि उद्धव ने एक महीने पहले एनसीपी के शिवाजी गर्जे और मीडिया सेल की प्रमुख अदिति नलावड़े की सिफारिश भले ही राज्यपाल से की होगी, लेकिन अबतक राज्यपाल ने कोई भी फैसला नहीं लिया हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल विधान परिषद पर साहित्य, विज्ञान, कला, सहकारिता आंदोलन और सामाजिक सेवा में विशेष ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव ऱखने वाले व्यक्तियों का विधान परिषद सदस्य पद के लिए चयनित करते हैं। राज्यपाल द्वारा फैसला नहीं लेने के कारण एक तरह से राजनीतिक लोगों की विधानपरिषद में बैक एंट्री पर ब्रेक लग गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें