फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार केंद्रीय कर्मियों को देगी एक साथ दो वेतन वृद्धि का मौका, लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्ते!

Mon, 27 Jul 2020 04:57 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीओपीटी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि कोई आशुलिपिक जो 80 शब्द प्रति मिनट की योग्यता के आधार पर भर्ती हुआ था, अब वह सौ शब्द प्रति मिनट की तेजी से टाइपिंग टेस्ट पास कर लेता है, तो उसे एक अग्रिम वेतन वृद्धि मिलेगी...
विज्ञापन
दफ्तर में काम करता एक सरकारी कर्मचारी। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार के कर्मियों को एक नहीं, बल्कि दो अग्रिम वेतन वृद्धि मिलने का अवसर दिया गया है। शर्त केवल इतनी सी है कि उन्हें टाइपिंग में दक्ष होना चाहिए। तमाम अधीनस्थ कार्यालयों में मौजूद आशुलिपिक अगर अपनी टाइपिंग स्पीड 100 तक कर लेते हैं, तो उन्हें एक अग्रिम वेतन वृद्धि मिलेगी।

विज्ञापन

यदि वह कर्मचारी 120 शब्द प्रति मिनट वाला टाइपिंग टेस्ट पास कर लेता है, तो एक साथ दो अग्रिम वेतन वृद्धि खाते में जमा होगी। जिस दिन टाइप टेस्ट का रिजल्ट आएगा, उसी दिन से अग्रिम वेतन वृद्धि मिलेगी।

डीओपीटी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि कोई आशुलिपिक जो 80 शब्द प्रति मिनट की योग्यता के आधार पर भर्ती हुआ था, अब वह सौ शब्द प्रति मिनट की तेजी से टाइपिंग टेस्ट पास कर लेता है, तो उसे एक अग्रिम वेतन वृद्धि मिलेगी।
विज्ञापन


इसी तरह जो कर्मचारी सौ शब्द प्रति मिनट की योग्यता के बल पर सेवा में आया था, अब उसने 120 शब्द प्रति मिनट की रफ्तार से टाइप टेस्ट पास कर लिया, तो उसे दो अग्रिम वेतन वृद्धि दी जाएंगी। कोई कर्मचारी जो सीधे ही 80 से 120 की स्पीड का मापदंड पार कर लेता है, तो उसे भी दो अग्रिम वेतन वृद्धि मिलेंगी।

इसके लिए संबंधित विभाग टेस्ट प्रक्रिया का शेड्यूल तैयार करेगा। खास बात है कि ये अग्रिम वेतन वृद्धि, भविष्य में मिलने वाली वेतन वृद्धि से अलग रहेगी। इन्हें मूल सेलरी में नहीं जोड़ा जाएगा। हालांकि अग्रिम वेतन वृद्धि के बावजूद नई वेतन वृद्धि की तिथि वही रहेगी। इसके अलावा अग्रिम वेतन वृद्धि से वेतन फिक्स होने पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इस तरह मिलेंगी दो वेतन वृद्धि
विज्ञापन

ये है एक वेतन वृद्धि का प्रारूप

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें