फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सूत्रीय रणनीति से किसानों की आय दोगुनी करेगी सरकार

Sun, 18 Jun 2017 06:41 AM IST
एजेंसी / बड़ोदरा
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि सरकार ने अगले पांच साल में किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सात सूत्रीय रणनीति तैयार की गई है। पिछले साल तय की गई इस सात सूत्रीय रणनीति के तहत सिंचाई प्रणाली को मजबूत करने, किसानों को बेहतर किस्म के बीज मुहैया कराने और फसल कटाई के बाद उन्हें बरबादी से बचाने जैसे तरीके शामिल हैं।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री जावडे़कर ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर सरकार का पूरा जोर  है। सरकार पहले की तरह उत्पादन दोगुना करने की रणनीति के बजाय किसानों की आय बढ़ाने पर जोर देगी। गुजरात के आणंद में मेकिंग ऑफ डेवलप्ड इंडिया मेला का उद्घाटन करते हुए जावड़ेकर ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सात सूत्रीय रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि ‘हर बूंद, ज्यादा फसल’ के लक्ष्य को ध्यान में रख कर सिंचाई की योजना तैयार की जा रही है।

किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज दिए जाएंगे। उनके खेत की मिट्टी की गुणवत्ता के हिसाब से बीज मिलेंगे। इसके अलावा गोदाम और कोल्ड स्टोरेज की चेन बनाने पर जोर होगा ताकि किसानों की फसल बरबाद न हो। इससे खाद्य प्रसंस्करण को भी मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय कृषि बाजार की स्थापना, फसलों की बेहतर कीमत के लिए 585 स्टेशनों पर ई-प्लेटफॉर्म, नई फसल बीमा योजना और मुर्गी पालन और सहायक गतिविधियों के जरिये किसानों की आय दोगुनी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें