सरकार ने
फेसबुक से जुड़े लोगों की जानकारियां लीक होने के मामले में बुधवार को दूसरी बार कैंब्रिज एनालिटिका और फेसबुक को नोटिस जारी किया।
सरकार ने नोटिस का जवाब देने के लिए 10 मई तक का समय दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका के पिछले जवाब को ‘गोलमोल’ मानते हुए सख्त रवैया अपनाया है। इसके बाद दोनों कंपनियों को फिर नोटिस दिया है। नोटिस में दोनों से कुछ अतिरिक्त सवाल पूछे गए हैं। सरकार ने फेसबुक को सुरक्षा के लिए अपनी ओर से किए गए उन उपायों की सूची मुहैया मांगी है। यह वो उपाय हैं जो भारतीय लोगों से जुड़ी सूचनाओं का किसी बाहरी पक्ष द्वारा चुनाव को प्रभावित करने समेत अन्य उद्देश्य संबंधी दुरुपयोग रोकने के लिए हैं।
इस महीने की शुरुआत में दोनों कंपनियों ने पहले नोटिस का जवाब दिया था। इसके बाद सरकार ने अतिरिक्त सवालों के साथ यह दूसरा नोटिस भेजा है। मालूम हो कि फेसबुक ने भारत के 5.62 लाख लोगों की सूचनाएं प्रभावित होने की बात स्वीकार की थी।