सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा एक हाइकोर्ट चीफ जस्टिस और दो अन्य हाईकोर्ट जजों के स्थानांतरण की अनुशंसा की फाइल नरेंद्र मोदी सरकार ने कॉलेजियम को वापस भेज दी है।
उत्तराखंड के चीफ जस्टिस के एम जोसफ को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का चीफ जस्टिस, दिल्ली हाईकोर्ट के जज वाल्मीकि मेहता को भी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हाईकोर्ट भेजने और गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस एम आर शाह को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट भेजने की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की तरफ से की गई थी।
एक अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम त्रिपुरा के चीफ जस्टिस टी वैपेई को हैदराबाद हाइकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। हालांकि वैपेई ने खुद भाषा की समस्या को लेकर हैदराबाद में अपने ट्रांसफर को लेकर अनिच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कॉलेजियम से कहा कि वो नॉर्थ ईस्ट से हैं और इसी क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। 21 सितंबर को उनकी नियुक्ति त्रिपुरा हाईकोर्ट में की गई थी।