चित्रकूट में चल रहे ग्रामोदय मेले में 15 क्विंटल का भैंसा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रोजाना 10 किलो सेब और शलजम खाने वाले , 20 लीटर दूध और 10 किलो चारा-भूसा खाने वाला इस भैंसे का नाम युवराज है। नौ साल के युवराज की इस मेले में कीमत 9.25 करोड़ रुपये है। उसकी लंबाई 11.5 फुट है वहीं ये फुट 5.8 फुट ऊंचा है।ये भैंसा रोजाना 5 किमी चलता है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रहने वाले युवराज के मालिक कर्मवीर सिंह का कहना है कि युवराज हमारे परिवार के सदस्य जैसा है। उन्होनें उसे एक बच्चे की तरह पाला है। सिंह आगे कहते है कि वह युवराज के आहार पर रोजाना 3000 से 4000 रुपये खर्च करते है। युवराज द्वारा कमाई पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि वह इस भैंसे से हर साल लगभग 50 लाख रुपये कमाते है।
वह कहते है कि पिछले 9 सालों से में युवराज के स्वास्थ्य पर रोजाना 3 हजार रुपये खर्च करता हूं। युवराज की कमाई से उनके परिवार को और अन्य पशूओं की देखभाल में सहायता मिलती है।