फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत सरकार ने लॉन्च किए 8 पौष्टिक उत्पाद

Fri, 04 Sep 2020 01:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना (पीएमबीजेपी) के तहत प्रतिरक्षा में वृद्धि करने वाले आठ पौष्टिक-औषधीय उत्पाद (न्यूट्रास्यूटिकल्स) लॉन्च किए। ये उत्पाद देश भर में जनऔषधि केंद्रों के माध्यम से बेचे जाएंगे।  

विज्ञापन


रसायन और उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने एक बयान में कहा कि (कोविड-19) महामारी के मद्देनजर नए न्यूट्रास्यूटिकल्स लॉन्च किए गए है। ये उत्पाद लोगों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करेंगे।


उन्होंने कहा कि ये उत्पाद बाजार में उपलब्ध उत्पादों की गुणवत्ता के बराबर हैं और उनसे 26 प्रतिशत से अधिक सस्ते हैं। गौड़ा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जन औषधि केंद्रों के विशाल नेटवर्क के माध्यम से, प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले ये प्रोटीन उत्पाद स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली बड़ी आबादी तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यूट्रास्युटिकल्स में प्रोटीन सप्लीमेंट्स, माल्ट आधारित न्यूट्रिशन ड्रिंक्स, इम्यूनिटी बूस्टर बार जैसे उत्पाद शामिल हैं, जो लोगों के संपूर्ण स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यकताओं में सुधार करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें