फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 18105 कोरोना मरीज, 24 घंटे में 399 की मौत

Fri, 04 Sep 2020 01:45 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई

सार

  • अब तक कुल मौत का आंकड़ा 25586, संक्रमितों की संख्या 8,83,844
  • राज्य में दो दिन में 35 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दो दिनों में 35 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि अब तक संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 25 हजार के पार पहुंच गया है। गुरुवार को एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 18,105 कोरोना के नए मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 399 की मौत हो गई।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सूबे में अब तक कुल 8,83,844 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 6,12,484 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इससे राज्य में रिकवरी दर 72.58 फीसदी है जबकि अब तक कुल 25, 586 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। राज्य की मृत्युदर 3.3 फीसदी है। प्रदेश में अब तक 43, 72,694 कोरोना टेस्ट हुए है।

फिलहाल, 14,27,396 होम क्वारंटीन और 36,745 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। वहीं, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,05,428 है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के उन इलाकों में कड़ाई से लॉकडाउन लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन

 
मुंबई में एक दिन में 1526 केस, 37 की मौत
मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। महानगर में अब तक कुल 1,50,095 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1,20,561 लोग स्वस्थ हुए हैं और 7764 की मौत हो चुकी है। वहीं, बृहस्पतिवार को एक दिन में 1526 नए मरीज मिले जबकि 24 घंटे में 37 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें