फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने बिजली कंपनियों को दिया 70 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज

Mon, 21 Sep 2020 05:25 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

सरकार ने संसद को बताया है कि बिजली वितरण करने वाली कंपनियों को उनके बकाये का भुगतान करने के लिए 70,590 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नकदी संकट से जूझ रही इन कंपनियों को उनके बकाया बिल चुकाने के लिए इस साल मई में 90,000 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


ऊर्जामंत्री आरके सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि सरकार अब इस पैकेज को बढ़ाकर 1.2 लाख करोड़ करने की प्रक्रिया में है, ताकि बिजली वितरण कंपनियां इस साल जून तक के अपने बकाये का भुगतान कर सके। कुछ राज्यों ने केंद्र सरकार को इस नकदी पैकेज को बढ़ाने का आग्रह किया था। पूर्व घोषित पैकेज के बदले अब सरकार ने 70,590 करोड़ देने की मंजूरी दी है और 24,742 करोड़ रुपये पहले ही दिया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें