बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने साधा केंद्र पर निशाना
कांग्रेस पार्टी ने देश के कई राज्यों में बिजली की कटौती को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘मौन’ रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि आने वाले दिनों में बिजली की मांग और बढ़ने की स्थिति से निपटने के लिए उसकी क्या योजना है। पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र कोयले की कमी के लिए भी राज्यों पर जिम्मेदारी डाल रहा है।