फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Rana Record: नीतीश राणा ने आईपीएल में दो हजार रन और 100 छक्के पूरे किए, गेल-डिविलियर्स के क्लब में शामिल हुए

Fri, 29 Apr 2022 06:59 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नीतीश राणा 29वें बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने आईपीएल में 100 छक्के लगाए हैं। वहीं इस लीग में 2000 रन बनाने वाले नीतीश 46वें बल्लेबाज बने हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने 57 रन की पारी खेली। 
 
विज्ञापन
नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज नीतीश राणा क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। उन्होंने आईपीएल में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करने वाले 29वें बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही इस लीग में उनके 2000 रन भी पूरे हो गए हैं। नीतीश 46वें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने यह कीर्तिमान हासिल किया है। दिल्ली के खिलाफ 57 रन बनाने वाले नीतीश आईपीएल में 86 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 27.3 और स्ट्राइक रेट 133.51 का रहा है। 
विज्ञापन


आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के गेल के नाम
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। वहीं, एबी डिविलियर्स 251 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा 224 छक्कों के साथ तीसरे, धोनी 234 छक्कों के साथ चौथे और कीरोन पोलार्ड 222 छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। नीतीश के नाम आईपीएल में 102 छक्के हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज पारी रन चौके छक्के

क्रिस गेल

141 4965 405 357
एबी डिविलियर्स 170 5162 413 251
रोहित शर्मा 216 5764 508 234
एम एस धोनी 200 4878 339 224
कीरोन पोलार्ड 168 3383 218 222
विज्ञापन


विराट के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 6411 रन हैं। वहीं, 6086 रन बनाने वाले शिखर धवन दूसरे, 5764 रन बनाने वाले रोहित तीसरे 5710 रन बनाने वाले रोहित चौथे और 5528 रन बनाने वाले सुरेश रैना पांचवें स्थान पर हैं। नीतीश राणा अब जेपी ड्यूमिनी 2029, केन विलियम्सन 2033, एडम गिलक्रिस्ट 2069 और एरोन फिंच 2073 को पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे। राणा आईपीएल में 2020 रन बना चुके हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज पारी रन औसत
विराट कोहली 208 6411 36.43
शिखर धवन 199 6086 35.18
रोहित शर्मा 216 5764 30.66
डेविड वॉर्नर 156 5710 41.99
सुरेश रैना 200 5528 32.52
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें