पोर्शे इंडिया भारत में जल्द अपनी एसयूवी कार केयेन कार को लांच करेगी। पुरानी केयेन लांच होने वाली कार बिल्कुल अलग है। पोर्शे कंपनी ने इस कार को एकदम नए प्लेटफॅार्म पर तैयार किया है। जिसका नाम एमएलबी-ईवीओ है। इसी प्लेटफॅार्म पर लेम्बोर्गिनी ने हाल ही में लांच हुई कार उरूस को तैयार किया गया था। भारत में केयेन की डिलेवरी इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। पोर्शे केयेन लग्जरी कारों में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
फीचर्स की बात करें तो
इस नई केयेन कार की बाहरी बॉडी पर एल्यूमीनियम का इस्तेमाल ज्यादा किया गया है। जिससे इसका वजन पुरानी केयेन से 65 किलो कम हो गया है। कार के लुक में सेडान पैनामेरा की झलक दिखाई देती है। कंपनी ने कार के फ्रंट ग्रिल पर काफी काम किया है। कार में आगे की तरफ सिग्नेचर फोर-प्वाइंट एलईडी डीआरएल हैडलैंप्स दिये गये हैं साथ ही इसकी हेडलाइट में पोर्शे डायनैमिक लाइट सिस्टम (PDLS) भी मौजूद है।
इंटीरियर
कार में इंटीरियर सेडान कार जैसा दिया गया है। जिसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें मड, गार्वेल, सैंड और रॉक जैसे चार ड्राइविंग मोड मौजूद हैं। कार में सेफ्टी सिस्टम के लिहाज से लेन चेंजिंग असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट, ट्रैफिक जाम असिस्ट, पार्क असिस्ट और अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल मिलता है।
इंजन
केयेन कार में 2.9 लीटर का टर्बो-पेट्रोल V6 इंजन दिया गया है जो 440एचपी की पावर और 550एनएम का टॉर्क जेनेरेट करता है।बता दें, कंपनी ने इस कार को ई -हाइब्रिड वेरियंट में भी लांच किया हैं जिसमें 3.0 लीटर का V6 इंजन दिया गया है, जो 462एचपी की पावर और 700एनएम टॉर्क जनेरेट करता है। इसमें 14.1 किलोवॉट की बैटरी है। यह ई -हाइब्रिड कार महज पांच सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
टॉप वेरियंट केयेन में 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 550एचपी की पावर और 770एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 286 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेकेंडो में पकड़ती है।
कीमत
इस कार के बेस वेरियंट की कीमत 1.19 करोड़ रुपए होगी। वहीं इसके टॉप वेरियंट की कीमत 2 करोड़ रुपये तक हो सकती है। गौरतलब हो, मीडियम रेंज मॉडल पोर्शे केयेन ई-हाइब्रिड वर्जन में दी गई है जो इसी साल से भारत में मिल रही है। जिसकी कीमत लगभग 1.58 करोड़ रुपए होगी।