केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब तक उन पर मी टू कैंपेन के तहत 9 महिलाएं आरोप लगा चुकी हैं। इसके चलते मोदी सरकार उन पर जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। जानकारी के मुताबिक एमजे अकबर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। वह फिलहाल नाइजीरिया की यात्रा पर हैं। सूत्रों के मुताबिक अकबर से इस्तीफा लेकर उन्हें पार्टी के लिए काम करने को कहा जा सकता है।
खबर के मुताबिक सरकार ने एमजे अकबर से नाइजीरिया दौरा बीच में छोड़कर देश वापस लौटने को कहा है। पार्टी नहीं चाहती कि आगामी चुनाव में भाजपा की छवि किसी भी वजह से धूमिल हो और उसका असर चुनाव पर पड़े। खासतौर पर महिलाओं से जुड़े मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गंभीर दिखाई दे रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर इस कैम्पेन के तहत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने गुरुवार को अभिनेता नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म डायरेक्टर राकेश सारंग और प्रोड्यूसर समी सिद्दीकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। तनुश्री ने आरोप लगाया है कि नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था।