फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब को Google ने डूडल बनाकर दिया सम्मान

Wed, 27 Dec 2017 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
मिर्ज़ा ग़ालिब
विज्ञापन
अजीम शायर मिर्ज़ा ग़ालिब का आज जन्मदिन है। इस मौके पर गूगल ने उन्हें डूडल बनाकर सम्मान दिया है। गालिब का जन्म 27 दिसंबर 1796 को आगरा में हुआ था। मिर्ज़ा ग़ालिब के बारे में खास बात ये है कि उनकी शादी 13 साल की उम्र में ही कर दी गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गालिब जब मरे तो उनके पास दफन होने लायक जमीन तक नहीं थी

शायर मिर्ज़ा ग़ालिब ने अपने पिता और चाचा को बचपन में ही खो दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन अपने चाचा के निधन के बाद मिलने वाली उनकी पेंशन से किया। उन्होंने 11 साल की उम्र में ही गद्य और पद्य लिखने शुरू कर दिये थे। शेरों-शायरी की दुनिया में मिर्ज़ा ग़ालिब का नाम आज भी एक अलग पहचान रखता है।

यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: कहते हैं कि गालिब का है अंदाज-ए-बयां और …

मिर्ज़ा ग़ालिब उर्दू और फारसी भाषा के महान शायर थे। इतने सालों के बाद भी गालिब के चाहने वालों की कमी नहीं है। उन्हें भारत और पाकिस्तान में भी एक महत्वपूर्ण कवि के रूप में जाना जाता है। मशहूर शायर मिर्ज़ा ग़ालिब को दबीर-उल-मुल्क और नज़्म-उद-दौला का खिताब मिला था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिर्ज़ा ग़ालिब का आज है जन्मदिन, ये हैं उनके 10 मशहूर शेर...

मिर्ज़ा ग़ालिब आखिरी मुगल शासक बहादुर शाह जफर के दरबारी कवि भी थे। अपनी शायरी में वो गालिब नाम का जिक्र जरूर करते थे। उन्होंने कहा था कि- 

“हैं और भी दुनिया में सुखन्वर बहुत अच्छे
कहते हैं कि गालिब का है अन्दाज-ए बयां और”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें