संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने पीएम मोदी को नए भारत का सांता बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नए इंडिया के सांता हैं जोकि भारत के लिए अच्छी खबर ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो सभी विपक्षी पार्टियों से अपील करते हैं कि वो संसद में तीन तलाक पर बिल को पास करने में मदद करें।
PM Modi is new Santa for new India, bringing good news for new India: Union Parliamentary Affairs Minister Ananth Kumar pic.twitter.com/4vTvEoyYve
— ANI (@ANI) December 27, 2017
आपको बता दें कि कल कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मंगलवार को पीएम मोदी का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि पूरी दुनिया में इस समय एक सफेद दाढ़ी वाला बूढ़ा आदमी चिमनियों के जरिये लोगों के घरों में जा रहा है और उनके मोजों में पैसा भर रहा है, वहीं भारत में एक सफेद दाढ़ी वाला आदमी टीवी के जरिये लोगों के घरों में घुसता है और उनकी जेबों और लॉकर्स से उनके पैसे गायब कर देता है।