फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : अब 11 दिनों में ही मिल सकेगा पासपोर्ट

Thu, 11 Jul 2019 06:42 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट
विज्ञापन
अब लोगों को पासपोर्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पडे़गा। अब 11 दिनों में ही पासपोर्ट हासिल किया जा सकेगा। केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि सामान्य परिस्थितियों में लोगों को पासपोर्ट11 दिनों में, जबकि तत्काल श्रेणी में एक ही दिन में मिल सकेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आवेदकों के पुलिस वेरीफिकेशन के लिए 731 पुलिस जिलों में एक मोबाइल ऐप्लीकेशन लॉन्च किया गया है, जिससे प्रक्रिया में देरी और सत्यापन में भ्रष्टाचार से निजात मिल रही है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा, देशभर में 36 पासपोर्ट कार्यालयों के अलावा 93 पासपोर्ट सेवा केंद्रों और 412 पोस्ट ऑफिस सेवा केंद्र हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें