फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 से 18 जनवरी 2019 तक है स्वर्ण बांड के लिए आवेदन की तारीख

Sun, 13 Jan 2019 05:50 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आप यदि सोने में निवेश करना चाहते हैं लेकिन सिक्का, गहना या गोल्ड बार में निवेश करने से बच रहे हैं तो आपके लिए स्वर्ण बांड में निवेश का एक और मौका आने वाला है। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बांड 2018-19 की पांचवीं सीरीज को बाजार में लाने का फैसला किया है। इसके तहत आगामी 14 जनवरी से 18 जनवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदकों को 22 जनवरी 2019 को बांड जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय से शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक यह बांड भारत सरकार की तरफ से रिजर्व बैंक जारी करेगा। आवेदक को बांड का आवंटन 3214 रुपये प्रति ग्राम की दर से किया जाएगा। जो व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करेंगे और डिजिटल तरीके से भुगतान करेंगे, उन्हें प्रति ग्राम स्वर्ण बांड पर 50 रुपये की छूट भी मिलेगी।

देश में सोने के आयात को कम करने और चालू खाते के घाटे पर काबू पाने के लिए अक्टूबर 2015 में इस योजना की घोषणा की गई थी। इसके तहत कोई आवेदक अधिक से अधिक 500 ग्राम और कम से कम 1 ग्राम सोने के मूल्य तक के बांड खरीद सकता है। बांड को बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, मनोनीत डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों-एनएसई और बीएसई के जरिए बेचे जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें