फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: गोवा के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए नौसेना तैनात, कई हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान

Thu, 09 Mar 2023 10:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

आठ मार्च को भी भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर्स ने कोरटेलिम और मोरलेम जैसे इलाकों में लगी आग बुझाने के लिए करीब 17 टन पानी आग पर फेंका था लेकिन अभी तक आग काबू में नहीं आ सकी है। 
विज्ञापन
आग बुझाते हेलीकॉप्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए भारतीय नौसेना की मदद ली जा रही है। बता दें कि नेवी के हेलीकॉप्टर 'लार्ज एरिया एरियल लिक्विड डिस्पर्सन इक्विपमेंट' के साथ कई उड़ान भरेंगे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बता दें कि गोवा के महादेई वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आग लगी है। गोवा को उत्तर पूर्वी इलाके में स्थित यह सेंचुरी कर्नाटक की सीमा पर स्थित है और यहां बीते छह दिनों से आग लगी हुई है। 

विज्ञापन


अब यह आग सेंचुरी के कई हिस्सों में फैल चुकी है, जिसके बाद नौसेना की मदद लेने का फैसला किया गया। भारतीय नौसेना के गोवा नेवल एरिया ने ट्वीट कर बताया कि स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए नौसेना के हेलीकॉप्टर गुरुवार को भी उड़ान भरेंगे। सात और आठ मार्च को भी भारतीय नौसेना के हेलीकॉप्टर्स ने उड़ान भरी थी। कोरटेलिम और मोरलेम जैसे इलाकों में लगी आग बुझाने के लिए करीब 17 टन पानी का आग पर छिड़काव किया गया था लेकिन अभी तक आग काबू में नहीं आ सकी है। 

ये भी पढ़ें- Goa: कांग्रेस ने गोवा के मुख्यमंत्री को सात दिन का दिया अल्टीमेटम, अमित शाह के बयान की निंदा करने को कहा
विज्ञापन


नौसेना ने बताया कि विशेष लार्ज एरिया एरियल लिक्विड डिस्पर्सन इक्विपमेंट गियर का इस ऑपरेशन में इस्तेमाल किया जा रहा है और इन्हें मुंबई और कोच्चि से मंगवाया गया है। अभी तक नौसेना के हेलीकॉप्टर्स ने आग बुझाने के लिए 26 फेरे लगाए हैं। हेलीकॉप्टर नजदीक के पानी के स्त्रोत से पानी भरकर आग से प्रभावित क्षेत्र में इसका छिड़काव कर रहे हैं। जिस जगह आग लगी है, वह मुश्किल जगह है और बहुत ज्यादा गहराई होने की वजह से वहां ऑपरेशन चलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


गोवा के वन मंत्री विश्वजीत राने ने दावा किया है कि यह आग किसी व्यक्ति द्वारा लगाई गई प्रतीत हो रही है। राने ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि उनका विभाग इस मामले की जांच करा रहा है कि कहीं वन विभाग के गार्ड ने अपनी ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरती, जिसकी वजह से यह आग लगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें