फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: कर्नल गीता राणा ने रचा इतिहास, ये उपलब्धि पाने वाली देश की पहली महिला अफसर बनीं

Thu, 09 Mar 2023 09:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नल गीता राणा पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।
विज्ञापन
कर्नल गीता राणा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स की कर्नल गीता राणा ने इतिहास रच दिया है। बता दें कि वह पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्कशॉप को कमांड करने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय सेना ने महिला अधिकारियों को भी कमांडर की भूमिका में लेने की मंजूरी दी है। जिसके बाद कर्नल गीता यह उपलब्धि पाने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। कर्नल गीता चीन सीमा पर तैनात स्वतंत्र फील्ड वर्कशॉप को कमांड करेंगी। 

विज्ञापन


सेना ने हाल ही में महिला सैन्य अधिकारियों के लिए 108 भर्तियां निकाली हैं, जिनमें वह कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स, ऑर्डिनेंस, इलेक्ट्रोनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स समेत अन्य शाखाओं की स्वतंत्र यूनिट को कमांड कर सकेंगी। आने वाले दिनों में अन्य महिला सैन्य अधिकारियों को भी ऐसी नियुक्ति दी जा सकती हैं। जो महिला अधिकारी बोर्ड्स से मंजूरी ले सकेंगी, उन्हें भी कमांड की भूमिका दी जा सकती है और भविष्य में उन्हें और उच्च पदों पर नियुक्तियां दी जा सकती हैं। 




सहयोगी देशों के साथ सैन्य अभ्यास में भी भारतीय सेना महिला सैन्य कर्मियों को शामिल कर रही है। साथ ही शांति मिशन के लिए भी महिला सैन्य अधिकारियों को भेजा जा रहा है। आर्मी  चीफ जनरल मनोज पांडे महिला अधिकारियों को सेना में सभी  संभव अवसर देने के पक्ष में हैं। जल्द ही सेना में आर्टिलरी रेजीमेंट में भी महिला सैन्यकर्मियों को तैनाती दी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें