पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग यहां से करीब नौ किलोमीटर दूर दांगुई कॉलोनी में एक आवासीय परिसर में स्थित भोजनालय का प्रबंधन करते थे।
मापुसा के एक रेस्टो-बार में 22 जनवरी को सिलेंडर विस्फोट के सिलसिले में मंगलवार को एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग यहां से करीब नौ किलोमीटर दूर दांगुई कॉलोनी में एक आवासीय परिसर में स्थित भोजनालय का प्रबंधन करते थे।
उन्होंने कहा, विस्तृत जांच करने के बाद दमकल सेवाओं ने सूचित किया है कि यह घटना एलपीजी सिलेंडर के क्षतिग्रस्त नली पाइप के इस्तेमाल के कारण हुई जो किसी चिंगारी के संपर्क में आया होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले ही आबकारी विभाग को संयुक्त आबकारी लाइसेंस रद्द करने और नगरपालिका को परिसर का व्यापार लाइसेंस रद्द करने के लिए लिखा है।
5 जनवरी को सुबह करीब पांच बजे सिलेंडर फटने से कोई घायल नहीं हुआ था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (मानव जीवन को खतरे में डालने के लिए लापरवाही), 285 (आग के संबंध में लापरवाही), और 427 (नुकसान पहुंचाने वाली शरारत) के तहत मामला दर्ज किया है।