फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: सरकार बनाने की कवायद में जुटी कांग्रेस, दिग्विजय ने संभाला मोर्चा

Sun, 12 Mar 2017 07:55 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा में किसी भी पार्टी को बहुमत ने मिलने के बाद त्रिशंकु हालात के बाद सरकार बनाने का जोड़-तोड़ शुरु हो चुका है। कांग्रेस प्रभारी और पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक शुरू हो गई है। कांग्रेस 17 सीटों की जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। ऐसे में कांग्रेस ने राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के लिहाज से सरकार बनाने का दावा किया है।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस महासचिव ने बताया कि 'कांग्रेस को 1 निर्दलीय और तीन अन्य सदस्य सरकार बनाने के लिए समर्थन दे रहे हैं। एनसीपी समर्थक विधायक भी उनके समर्थन में हैं और कांग्रेस कल राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दूसरी ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी गोवा में सरकार बनाने का दावा किया है।
विज्ञापन

सरकार बनाने की कवायद में बीजेपी भी

मनोहर पर्रिकर, रक्षा मंत्री - फोटो : ani
बता दें कि गोवा में बीजेपी को 13 सीटें मिली है। रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर ने चुनाव नतीजे आने के बाद कहा कि वे कल राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। 

बता दें कि शनिवार को आए चुनाव परिणाम में कुल 40 सीटों में से कांग्रेस को 17 और भाजपा को 13 सीटें मिली हैं। क्षेत्रीय पार्टियों में गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने तीन-तीन सीटें जीती हैं। राकांपा एक सीट पर और तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसके कारण सरकार गठन में छोटे दलों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें