फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: विपक्ष के नेता माइकल लोबो और पत्नी दलीला लोबो के खिलाफ मामला दर्ज, लैंडफिलिंग करने और पेड़ काटने का है आरोप

Mon, 02 May 2022 06:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

राणे ने ट्वीट किया, ‘‘टीसीपी अधिनियम, 1974 की धारा 17 ए और 17 बी का उल्लंघन करते हुए, पारा में ‘लैंडफिलिंग’ करने और पेड़ काटने के लिए माइकल लोबो और उनकी पत्नी दलीला लोबो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’
विज्ञापन
गोवा के मंत्री माइकल लोबो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता माइकल लोबो और उनकी विधायक पत्नी दलीला लोबो के खिलाफ कथित रूप से ‘लैंडफिलिंग’ करने और पेड़ काटने के लिए मामला दर्ज किया गया है। राज्य के मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि यह घटना उत्तरी गोवा जिले के पारा गांव में हुई। राणे ने ट्वीट किया, ‘‘टीसीपी अधिनियम, 1974 की धारा 17 ए और 17 बी का उल्लंघन करते हुए, पारा में ‘लैंडफिलिंग’ करने और पेड़ काटने के लिए माइकल लोबो और उनकी पत्नी दलीला लोबो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

इस बीच लोबो ने आरोपों से इनकार किया है। माइकल लोबो और उनकी पत्नी क्रमशः कलंगुट और सिओलिम से कांग्रेस विधायक हैं।

संपर्क करने पर, लोबो ने अपने और अपनी पत्नी के खिलाफ लगे आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मिलेंगे क्योंकि ‘‘राणे विपक्ष को निशाना बना रहे हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें