कोरोना की दूसरी लहर के बाद कोई सरकार किसी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहती। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए गोवा सरकार कोरोना कर्फ्यू को नौ अगस्त तक बढ़ा दिया। वहीं राज्य में कर्फ्यू की समय सीमा 2 अगस्त को खत्म होने वाली थी।
प्रशासन ने इसे आगे बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं, आदेश में कहा है कि राज्य में सभी कोरोनावायरस से संबंधित प्रतिबंध जारी रहेंगे और कोई नई छूट नहीं दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि गोवा में ने रविवार को 59 ताजा कोरोनावायरस मामले सामने आए और एक मौत की खबर है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,71,205 हो गई है। संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,148 हो गई है।
भारत में बीते 24 घंटे में 41,831 नए मामले
भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज कोरोना के मामले में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 41 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, 541 लोगों की मौत हो गई।
शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, बीते एक दिन में 41, 649 नए मामले सामने आए थे, जबकि 593 लोगों की जान चली गई थी। वहीं रविवार को 41,831 नए मामले सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटे में 39, 258 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। वहीं, 17, 89, 412 लोगों का टेस्ट हुआ है।