फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Election 2022 : पीएम मोदी की गोवा वर्चुअल रैली निरस्त, लता मंगेशकर के निधन के चलते लिया फैसला

Sun, 06 Feb 2022 12:53 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन और उनके सम्मान में दो दिन के राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर भाजपा ने यह फैसला किया है। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह फरवरी को शाम 4:30 बजे होने वाली वर्चुअल रैली को निरस्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन


लता मंगेशकर के निधन और उनके सम्मान में दो दिन के राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर भाजपा ने यह फैसला किया है। यह जानकारी भाजपा की राष्ट्रीय इकाई ने दी। पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं और उत्तरी गोवा जिले की 20 विधानसभा सीटों की जनता को संबोधित करने वाले थे। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने बड़ी चुनावी रैलियों पर रोक लगा रखी है। हालांकि, छोटी जनसभाओं को अनुमति दे दी गई है। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस रैली का प्रसारण 20 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन्स के माध्यम से किया जाना था। सभी जगहों पर भाजपा नेताओं के अलावा 500 लोग रैली में शामिल होने वाले थे। गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें