गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने आज ही कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया था। इसके बाद इन विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की थी।
इन विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ
विधानसभा में प्रस्ताव पेश
इसके साथ ही गोवा कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा के अंदर भाजपा में विलय का प्रस्ताव पारित किया। विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने सात अन्य विधायकों की मौजूदगी में प्रस्ताव पेश किया, जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक दिगंबर कामत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
भाजपा ने चलाया 'ऑपरेशन कीचड़'
उधर, गोवा में हुई सियासी उठापटक के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस ने गोवा में अपने आठ विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता से भाजपा हताश है और इस यात्रा से ध्यान भटकाने के लिए ‘ऑपरेशन कीचड़’ चलाया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, भाजपा के इन ‘तुच्छ हथकंडों’ से कांग्रेस पार पा लेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा की जो सफलता दिखाई दे रही है उसक कारण गोवा में भाजपा का ‘ऑपरेशन कीचड़’ तेजी से चलाया गया। यात्रा को कमजोर दिखाने के लिए रोजाना ध्यान भटकाने का प्रयास और दुष्प्रचार किया जा रहा है।’’