फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Covid-19 Update: मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, सार्वजनिक सभाओं में अब 100 लोगों की ही अनुमति

Sat, 08 Jan 2022 09:21 PM IST
विशाल तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रमोद सावंत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सार्वजनिक सभाओं में 100 लोगों तक संख्या सीमित करने की घोषणा की है। इसके मुताबिक, सभागार में क्षमता का 50 फीसदी या अधिकतम 100 लोग ही एक समय पर इकट्ठा हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय पर कार्यक्रम स्थल पर अधिकतम 100 लोगों के उपस्थिति की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा बाजारों, सार्वजनिक सभाओं, राजनीतिक बैठकों, समुद्र तटों आदि में बड़ी सभाओं को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रतिबंध 26 जनवरी तक जारी रहेगा और राज्य में महामारी की स्थिति के आधार पर इसकी समीक्षा की जाएगी। गोवा सरकार ने अभी के लिए राज्य में रात का कर्फ्यू नहीं लगाने का फैसला किया है। 

बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता
इस बीच राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में गोवा में कुल 1432 नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 6,295 नमूनों का परीक्षण किया गया। राज्य में 112 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 1,76,737 हो गई है। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटों में दो मौतें होने से मरने वालों की कुल संख्या 3,530 हो गई है। राज्य में फिलहाल 5931 सक्रिय कोरोना मामले हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने साधा कांग्रेस पर निशाना
इस बीच गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आरोपपत्र देने की कोशिश करने पर विपक्षी कांग्रेस पर तंज कसते हुए शनिवार को सवाल किया कि क्या वह इस तरह के दस्तावेज प्राप्त करने के लिए न्यायाधीश हैं या कानून में इसकी कोई वैधता है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और कन्हैया कुमार शुक्रवार को आरोपपत्र पेश करने के लिए राजभवन तक गए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया, क्योंकि राज्यपाल वहां मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें