फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अस्पताल में भर्ती हुए गोवा के सीएम मनोहर परिकर, स्वास्थ्य के लिए चर्च में हुई प्रार्थना

Mon, 26 Feb 2018 07:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को ब्लड प्रेशर और डिहाइड्रेशन के चलते फिर एक बार अस्पताल में भर्ती किया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें गोवा के मेडिकल एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोग उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने चर्च में एकत्रित होने लगे। 

विज्ञापन


इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गुरुवार को ही पणजी पहुंचे थे और विधानसभा में बजट पेश किया था। परिकर पेंक्रियाज की बीमारी के चलते 15 फरवरी से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे।

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की सेहत के लिए इम्माक्युलेट कन्सेप्शन चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। परिकर पेंक्रियाज से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं। 15 फरवरी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें