फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashi Tharoor: 'तानाशाही वाले राज्य को देखना है तो उत्तराखंड जाएं', शशि थरूर ने UCC पर धामी सरकार को घेरा

Thu, 15 Feb 2024 07:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shashi Tharoor: पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने यूसीसी को लेकर उत्तराखंड की धामी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को तानाशाही वाले राज्य को देखना है तो उत्तराखंड जाए। लेकिन अगर कोई आजादी को महत्व देता है तो उसे वोट के जरिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। 
विज्ञापन
शशि थरूर। - फोटो : एक्स/शशि थरूर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और नियमन को लेकर उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गुरुवार को कहा कि किसी व्यक्ति को अगर तानाशाही वाले राज्य को देखना है, तो वह उत्तराखंड जाए। लेकिन अगर वह आजादी को अहमियत देता है, तो उसे वोट देकर भाजपा को (सत्ता से) बाहर करना चाहिए। 

विज्ञापन

थरूर की ओर से यह टिप्पणी तब सामने आई है, जब कुछ दिन पहले उत्तराखंड विधानसभा ने यूसीसी विधेयक को पारित किया है। यह अन्य भाजपा शासित राज्यों के लिए इसी तरह का कानून बनाने के लिए एक उदाहरण के रूप में काम कर सकता है। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है और वहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हैं। 

इस विधेयक में लिव-इन रिलेशनशिप (बिना शादी के साथ रह रहे जोड़े) के पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। इसके मुताबिक, लिव-इन-रिलेशनशिप से पैदा हुए बच्चों को वैध माना जाएगा। इसके अलावा, लिव-इन-रिलेशन टूटने पर भी सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी। यह विधेयक मुसलमानों के एक वर्ग के बीच प्रचलित बहुविवाह और हलाला पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगाता है। हालांकि, विवाह अलग-अलग अनुष्ठानों जैसे स्पतपदी, निकाह, आनंद कारिज आदि के जरिए संपन्न किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, मैं वर्षों से कह रहा हूं कि बेडरूम, किचन, डाइनिंग टेबल या लिविंग रूम में सरकार के लिए कोई जगह नहीं है। लेकिन, यही वह जगह है जहां भाजपा अलग है। उत्तराखंड इसे साबित करता है: लिव-इन-जोडों के लिए पंजीकरण नियम (बेडरूम), गोमांस प्रतिबंध (रसोई और डाइनिंग टेबल और मिनी बार नियम (लिविंग रूम)। तानाशाही वाले राज्य की कार्रवाई देखनी है तो उत्तराखंड जाइए। लेकिन अगर आप आजादी को महत्व देते हैं तो वोट देकर भाजपा को बाहर करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें