फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगायतों को आरक्षण दो : कर्नाटक सरकार करे एलान, वरना एक अक्तूबर से सत्याग्रह, मृत्युंजय स्वामी की चेतावनी

Mon, 13 Sep 2021 11:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलबुर्गी

सार

कर्नाटक में लिंगायत पंचमसालिस समुदाय को आरक्षण की मांग फिर जोर पकड़ रही है। सोमवार को इस समुदाय के प्रमुख स्वामी ने सीएम बोम्मई को चेतावनी दे दी।
 
विज्ञापन
पंचमसाली पीठ के स्वामी बासव जय मृत्युंजय - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित पंचमसाली पीठ के स्वामी बासव जय मृत्युंजय ने सोमवार को कर्नाटक सरकार को चेतावनी दी कि वह 15 सितंबर तक लिंगायत पंचमसाली समुदाय को 2ए श्रेणी का आरक्षण देने की घोषणा करे। ऐसा नहीं होने पर एक अक्तूबर से सत्याग्रह शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


मृत्युंजय स्वामी ने कहा कि इस आरक्षण की मांग को लेकर जनवरी में आंदोलन किया गया था। तब तत्कालीन सीएम येदियुरप्पा ने हमारा समर्थन किया था और 15 सितंबर के पूर्व आरक्षण की घोषणा करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा सीएम बीआर बोम्मई ने भी हमारा समर्थन किया था। 

लिंगायत पंचमसाली पीठ के प्रमुख स्वामी ने कहा कि मैं सीएम बोम्मई से आग्रह करता हूं कि वे 15 सितंबर तक आरक्षण की घोषणा करें। यदि सरकार हमारी मांग पूरी करने में विफल रही तो एक अक्तूबर से हम अहिंसक आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें