फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : अश्लील फोटो से अपमानित हुई छात्रा ने की आत्महत्या, दो शिक्षकों समेत पांच गिरफ्तार

Mon, 04 Nov 2019 12:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपने दोस्तों के साथ कुछ अश्लील तस्वीरें खिंचाने के बाद कथित रूप से अपमानित किए जाने पर 14 साल की एक किशोरी ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने बताया कि नूनमाटी इलाके की रहने वाली किशोरी ने उक्त तस्वीरें बीते 24 अक्तूबर को अपने डांस क्लास में खिंचवाई थी।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त पल्लव तामुली ने बताया कि किशोरी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने डांस क्लास में दोस्तों के साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाई थीं। लेकिन शिक्षक को जब इसका पता चला तो किशोरी और दूसरे लड़कों पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी गईं।

छात्रा ने अपनी मौत के लिए अपने तीन सहपाठियों व दो शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के मुताबिक उक्त तस्वीरें देखने के बाद शिक्षकों ने उसे कक्षा से बाहर निकाल दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन किशोर व दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें