फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कोलकाता में कार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार; तीसरे की तलाश जारी

Tue, 12 Mar 2024 08:20 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबर सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। घटना मैदान इलाके की बताई गई है। जानकारी के मुताबिक युवक लड़की के जान-पहचान वाले हैं।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय युवती रविवार रात को चाय पीने के लिए मैदान इलाके में गई हुई थी। उसी वक्त लड़की के साथ कार में तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने सोमवार 11 मार्च को प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान विकास दत्ता, श्रीकांत और चंदन गुप्ता के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक लड़की की मेडिकल जांच कोलकाता के एनआरएस अस्पताल में कराई गई है। पुलिस ने चंदन और विकास को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने जुर्म स्वीकार कर लिया। उन्हें अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 22 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें