फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dance in Metro: भरी मेट्रो में लड़की ने किया डांस, वायरल वीडियो देख लोगों ने कुछ ऐसा कहा

Thu, 21 Jul 2022 11:07 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

यह लड़की मेट्रो स्टेशन पर भी डांस करती नजर आई है। मेट्रो सवारों ने जहां इस डांस का मजा लिया, वहीं स्टेशन से आने जाने वाले भी उसे निहारते रहे।

विज्ञापन
girl dancing in hyderabad metro - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो ट्रेन में एक लड़की के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लड़की को ठुमके लगाते देख अन्य यात्रियों के भी पैर थिरकने लगे, लेकिन सोशल मीडिया में इस पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो हैदराबाद मेट्रो का बताया जा रहा है। यह लड़की मेट्रो स्टेशन पर भी डांस करती नजर आई है। मेट्रो सवारों ने जहां इस डांस का मजा लिया, वहीं स्टेशन से आने जाने वाले भी उसे निहारते रहे। लेकिन, वायरल वीडियो की आलोचना व समर्थन का भी सिलसिला शुरू हो गया है। 



कुछ यूजरों ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं, तो कुछ ने किया समर्थन
  • दूसरे यूजर ने हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड को टैग करते हुए लिखा- ये कैसी विडंबना है, क्या आप मेट्रो ट्रेनों में इसकी इजाजत दे रहे हैं?
  • एक यूजर्स ने लिखा, क्या मेट्रो स्टेशनों को पिकनिक स्पॉट और डांस फ्लोर के रूप में बदल दिया है? 
  • एक अन्य ने लिखा, अगर लड़की के डांस से किसी को नुकसान नहीं पहुंच रहा तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
  • एक यूजर ने लिखा, एक सार्वजनिक परिवहन में ऐसे वीडियो बनाने की इजाजत कैसे दी जाती है? 
लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग

उधर, कई लोगों ने हैदराबाद मेट्रो रेल लि. कंपनी से मांग की है कि वह संबंधित लड़की के खिलाफ कार्रवाई करे। मेट्रो या स्टेशन पर इस तरह का वीडियो बनाने की इजाजत नहीं दी जाना चाहिए। हालांकि, पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आते रहे हैं, देखना होगा कि इस मामले में हैदराबाद मेट्रो प्रबंधन क्या कदम उठाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें