फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी पर चढ़कर छात्रा बोली, ‘शादी नहीं करोगे तो दे दूंगी जान’

Thu, 07 Apr 2016 04:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • शादी की जिद लेकर दो बार पानी की टंकी पर चढ़ी
  • पहली बार प्रेमी ने छात्रा को समझा-बुझाकर नीचे उतारा
  • पुलिस ने दोनों को समझाकर उनके परिवार वालों को सौंपा
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ी छात्रा - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इश्क का भूत एक छात्रा पर इस कदर चढ़ा कि प्रेमी के साथ सात फेरे लेने की जिद लेकर वह दो बार पानी की टंकी पर चढ़ गई। ऊपर पहुंचकर प्रेमी को धमकाया कि शादी नहीं करोगे तो कूदकर जान दे दूंगी। बुधवार को यह वाकया हुआ डीरेका कर्मचारी क्लब के पास।
विज्ञापन


लड़की इंटरमीडिएट की छात्रा है जबकि उसका प्रेमी स्नातक का छात्र है। पहली बार तो प्रेमी ने उसे समझा-बुझाकर नीचे बुला लिया मगर दूसरी बार पुलिस की मदद लेनी पड़ी। थाने पर घंटे भर चले मान मनौव्वल के बाद पुलिस ने दोनों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया।

दोनों में करीब चार महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा जिस लड़के से प्यार करती है और शादी करना चाहती है, कभी वह उसी के मकान में किराएदार था। लड़के का पिता सीआरपीएफ में हवलदार है और झारखंड में तैनात है। हालांकि वह मूल रूप से कछवा (मिर्जापुर) का रहने वाला है जबकि लड़की भुल्लनपुर में रहती है। उसके पिता का निधन हो चुका है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद लड़की की मां ने हवलदार से मकान खाली करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुपट्टा गिराकर छात्रा ने प्रेमी को किया भयभीत

पुलिस ने कराया समझौता
छात्र ने पुलिस को बताया कि बुधवार को शाम करीब चार बजे उसे छात्रा ने फोन कर सूर्य सरोवर के समीप बुलाया। छात्रा शादी की बात कहने लगी, तो उसने कहा कि पढ़ाई पूरी कर नौकरी मिलने के बाद शादी करूंगा। इस पर वह नाराज होकर कर्मचारी क्लब के पास बनी पानी की टंकी की ओर भागी और उस पर चढ़ गई। किसी तरह से उसे मनाकर नीचे उतारा तो थोड़ी दूर चलने के बाद वह फिर टंकी पर जा चढ़ी।

छात्र ने बताया कि दोबारा छात्रा को टंकी पर चढ़ता देख वह घबरा गया और शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हुए और पुलिस भी आ गई। दोनों को थाने लाकर उनके परिवार वालों को सूचना दी गई। छात्रा काफी देर तक अड़ी रही कि यदि लड़के से उसकी शादी नहीं हुई तो वह जान दे देगी। काफी देर तक समझाने के बाद वह अपनी मां के साथ जाने को तैयार हुई।

मंडुवाडीह थानाध्यक्ष फरीद अहमद ने बताया कि पानी की टंकी पर चढ़ी छात्रा को उसकी मां के और छात्र को उसके पिता के हवाले कर दिया गया है। छात्रा को चेतावनी दी है कि वह दोबारा इस तरह की हरकत करेगी तो मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया जाएगा।

पानी की टंकी पर चढ़ी छात्रा ने अपना दुपट्टा ऊपर से नीचे गिराया। साथ ही जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि अगर तुमने शादी नहीं की तो इसी तरह खुद भी कूदकर जान दे दूंगी। इससे घबराया छात्र अपनी साइकल छोड़कर मदद की गुहार लगाते हुए टंकी की तरफ दौड़ा। साथ ही, वह लगातार चिल्लाता रहा कि ऊपर से मत कूदना। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक शख्स भी टंकी पर चढ़ा और छात्र के साथ छात्रा को नीचे लेकर उतरा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें