फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaland: नगालैंड में पहाड़ी से बड़ी चट्टानें खिसकी, कई वाहन चपेट में आए; दो की मौत, तीन घायल

Tue, 04 Jul 2023 11:20 PM IST
एन अर्जुन एन. अर्जुन, कोहिमा

सार

दीमापुर और कोहिमा के बीच चुमौकेदिमा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर भारी बारिश के बीच शाम करीब पांच बजे हुई दुर्घटना में कोहिमा की ओर से आ रही दो कारों पर पहाड़ से पत्थर गिरे। इससे एक कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और इसने दूसरी कार को भी चपेटे में लिया।
विज्ञापन
नगालैंड में हादसा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां भारी बारिश की वजह से पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। इससे पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे और उसकी चपेट में सड़क मार्ग पर चल रहीं दो कारें आ गईं। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, दीमापुर और कोहिमा के बीच चुमौकेदिमा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर भारी बारिश के बीच शाम करीब पांच बजे हुई दुर्घटना में कोहिमा की ओर से आ रही दो कारों पर पहाड़ से पत्थर गिरे। इससे एक कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और इसने दूसरी कार को भी चपेटे में लिया।

अधिकारियों ने बताया एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने रेफरल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि चट्टानों की चपेट में आईं तीन कारें तहस-नहस हो गईं।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति अभी भी एक कार के अंदर फंसा हुआ है और उसे बाहर निकालने का काम जारी है। हादसे के दौरान कारें कोहिमा की ओर से आ रही थीं। उनके पीछे चल रहे एक वाहन के कैमरे में यह दर्दनाक हादसा कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें