फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 'कांग्रेस भी करती है लोगों का विभाजन': गुलाम नबी आजाद के इस बयान पर खड़गे ने जताई नाराजगी, बोले- ये उनका निजी विचार

Mon, 21 Mar 2022 06:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुलाम नबी आजाद ने रविवार को राज्यसभा में कहा था कि कांग्रेस भी लोगों को बांटने की राजनीति करती है। गुलाम नबी आजाद के इस बयान पर खड़गे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ये उनका निजी विचार है। कांग्रेस ऐसा कुछ नहीं करती। 
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के बयान को राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनका निजी विचार बताया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि देश में किसी भी राजनीतिक दल को धर्म या जाति के आधार पर राजनीति नहीं करनी चाहिए और ना ही इनका राजनीतिकरण करना चाहिए। उनका ये बयान गुलाम नबी आजाद के बयान के एक दिन बाद आया है।

विज्ञापन


दरअसल, गुलाम नबी आजाद ने रविवार को राज्यसभा में कहा था कि सभी राजनैतिक दल धर्म और जाति का राजनीतिकरण करते हैं, जिससे लोगों के बीच विभाजन पैदा होता है। इसमें उन्होंने कांग्रेस को भी शामिल किया था। उन्होंने कहा था कि भारत में सभी दलों को संवैधानिक दायरे में रहकर ही काम करना चाहिए। 

 वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बयान के बाद खड़गे ने कहा कि भारत में किसी भी राजनैतिक दल को जाति या धर्म का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद ने जो कहा वह उनका निजी विचार है। 
विज्ञापन


वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी  एआईएमआईएम के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए कांग्रेस के पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है। 

उन्होंने ओवैसी की पार्टी को भारतीय जनता पार्टी की 'बी-टीम' बताया। खड़गे ने कहा कि ऐसी पार्टियों से सतर्क रहने की जरूरत है, जो धर्मनिरपेक्ष दलों को हराने की कोशिश कर रही हैं। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने ओवैसी की पार्टी के साथ संभावित गठबंधन को खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें