फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: गुलाम नबी आजाद ने शरद पवार से की मुलाकात, राकांपा के सूत्रों ने इसे नियमित भेंट बताया

Thu, 31 Mar 2022 01:22 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

गुलाम नबी आजाद और शरद पवार की बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब आजाद और ‘जी-23’ के नेताओं ने कांग्रेस के भीतर सभी स्तरों पर ‘‘सामूहिक और समावेशी नेतृत्व’’ का आह्वान किया है और भाजपा का मुकाबला करने के लिए बड़ी विपक्षी एकता बनाने की जोरदार वकालत की है।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद ने शरद पवार से की मुलाकात। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव की मांग करने वाले नेताओं के समूह ‘जी-23’ में शामिल गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की।

विज्ञापन


यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब आजाद और ‘जी-23’ के नेताओं ने कांग्रेस के भीतर सभी स्तरों पर ‘‘सामूहिक और समावेशी नेतृत्व’’ का आह्वान किया है और भाजपा का मुकाबला करने के लिए बड़ी विपक्षी एकता बनाने की जोरदार वकालत की है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को महाराष्ट्र में सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस और शिवसेना को एक साथ लाने में कामयाब रहे पवार को विपक्षी एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण नेता माना जा रहा है। क्योंकि मराठा नेता पवार के राजनीतिक से परे भी कई मित्र और समर्थक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवार के करीबी सूत्रों ने कहा कि राकांपा प्रमुख संसद सत्र के दौरान जब भी राष्ट्रीय राजधानी में रहते हैं तो गुलाम नबी आजाद उनसे मुलाकात किया करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें