फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में अभिनेत्री से छेड़छाड़, गाजियाबाद का व्यवसायी गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 07:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

 मुंबई पर फ्लाइट लैंड होने के बाद जैसे ही अभिनेत्री अपना बैग निकालने के लिए ओवरहेड स्टोरेज खोलने के लिए उठी, उसे लगा कि किसी ने उसे पीछे से पकड़ने की कोशिश की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में एक अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोप में गाजियाबाद के एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, अभिनेत्री दिल्ली की फ्लाइट से मुंबई लौट रही थी। व्यवसायी के खिलाफ मामला सहार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन




पुलिस को अभिनेत्री ने बताया कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होने के बाद जैसे ही वह अपना बैग निकालने के लिए ओवरहेड स्टोरेज खोलने के लिए उठी तो उसे लगा कि किसी ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की है। पुलिस के अनुसार, इस पर अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और केबिन क्रू में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि अभिनेत्री ने मौके पर ही अपना गुस्सा प्रकट किया और आरोपी ने माफी भी मांगी। इसके बाद फ्लाइट क्रू ने शिकायत को सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन भेज दिया, जहां अब मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी ने क्रू मेंबर का ध्यान भटकाने के लिए अपना नाम गलत बताया, उसने अपना नाम राजीव बताया लेकिन उसका असली नाम नितिन है। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसकी पोल खुल गई। अभिनेत्री को आरोपी की तस्वीर दिखाकर भी शिनाख्त की गई। इसके बाद आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें