फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Fri, 02 Nov 2018 06:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ss
विज्ञापन

J&K: भाजपा के सचिव और उनके भाई की गोली मारकर हत्या, लगा कर्फ्यू, सेना तैनात 

विज्ञापन


किश्तवाड़ जिले में आतंकियों ने भाजपा के राज्य सचिव अनिल परिहार व उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरूवार रात लगभग नौ बजे की है। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में भारी तोड़फोड़ की। एसएसपी के साथ दुव्यहार किया। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है और सेना तैनात कर दी गई है।

पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले 40 लाख वाहनों का पंजीकरण रद्द, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राजधानी में करीब 40 लाख 15 वर्ष पुराने पेट्रोल और 10 वर्ष पुराने डीजल वाहनों को पंजीकरण खत्म कर दिया गया है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने शीर्ष अदालत तो बताया कि ट्विटर व फेसबुक पर एक सोशल मीडिया अकाउंट खोल दिया गया है, जहां लोग दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर 

सीटों पर सहमति न होने से तेलंगाना में कांग्रेस-टीडीपी गठबंधन खतरे में

जहां गुरुवार को दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर देशव्यापी महागठबंधन बनाने की कवायद कर रहे थे वहीं तेलंगाना में दोनों दलों की राज्य इकाइयां एक दूसरे के खिलाफ तलवार चला रही थीं। सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर सहमति न होने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और तेलंगाना जन समिति के साथ उनका गठबंधन टूट के कगार पर है।

पढ़ें पूरी खबर 

असम के तिनसुकिया में उग्रवादियों ने किया हमला, पांच लोगों की मौत

असम के तिनसुकिया इलाके में उग्रवादी हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार हमले में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा कई लोगों के घायल होने की भी आशंका है। जानकारी के मुताबिक उग्रवादियों ने कुछ लोगों को अगवा कर उन पर गोलियां बरसाईं, जिसमें पांच लोगों की मृत्यु हो गई। सीएम ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें