फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GES 2017: डोनाल्ड ट्रंप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लेंगे हिस्सा, देंगे छोटा लेकिन प्रभावशाली भाषण

Tue, 28 Nov 2017 01:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हैदराबाद में हो रहे ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES 2017) में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। अपने भाषण में ट्रंप बताएंगे कि महिलाओं को इंटरप्रेन्योरशिप की तरफ आकर्षित क्यों किया जाना चाहिए। खबरों के मुताबिक, कहा जा रहा है कि ट्रंप का भाषण छोटा जरूर होगा लेकिन वह काफी महत्वपूर्ण और प्रभावशाली होगा।
विज्ञापन


GES 2017: हैदराबाद पहुंचीं इवांका ट्रंप, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे समिट का उद्घाटन

ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES 2017) तीन दिन तक चलेगा, इसका उद्घाटन आज पीएम मोदी और ट्रंप की बेटी इवांका द्वारा किया जाएगा। इवांका कल रात ही भारत आ गई थीं। इस कार्यक्रम को लेकर इवांका शुरुआत से ही उत्साहित हैं, उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश हैं और साथ मिलकर काफी कुछ कर सकते हैं। 
विज्ञापन

10 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल में सिर्फ महिलाएं

इवांका ट्रंप
कार्यक्रम में अफगानिस्तान, सऊदी अरब और इजरायल समेत 10 से ज्यादा देशों का प्रतिनिधित्व उनके महिला प्रतिनिधिमंडल द्वारा किया जाएगा। इस समिट का थीम ‘महिला प्रथम, सबकी समृद्धि’ है। यह जीईएस की पहली ऐसी बैठक होगी जिसमें प्रतिभागी महिलाओं का बहुमत (52.5 प्रतिशत) होने की संभावना है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ कुछ और केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उद्घाटन के बाद इवांका और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एक परिचर्चा में हिस्सा लेंगी। इसमें महिला उद्यमियों के लिए अवसर बनाने पर चर्चा की जाएगी।

बता दें कि GES 2012 दुबई में हुआ था, तब राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कॉन्फ्रेंस के जरिए इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें